इस्लामाबाद। भयानक आर्थिक संकट झेल रहा पाकिस्तान अब अपने प्रधानमंत्री इमरान खान से तरह-तरह के सवाल करने लगा है। लोगों के सवालों से परेशान इमरान खान का कहना है कि, लोगों में सब्र नहीं है। वे बहुत जल्द नतीजे चाहते हैं। दरअसल लोग इमरान खान द्वारा चुनाव के समय किए गए उनके ही वादों को याद दिला रहे हैं। जो अब उनके लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। इमरान ने चुनावों में नए पाकिस्तान की बात कही थी।
0 Comments